"माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की शिक्षण अभिक्षमता का विद्यार्थियों कीशैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव का अध्ययन"
Keywords:
शैक्षिक उपलब्धि, ज्ञान, दक्षता, प्रशासनिक दृष्टिकोण, माध्यमिक शिक्षकAbstract
सारांश : प्रस्तुत अध्ययन में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की शिक्षण-अभिक्षमता और
उसके विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन
के लिए वर्णनात्मक-सह-सर्वेक्षण विधि अपनाई गई तथा आँकड़ों के संकलन हेतु डॉ. आर.पी. सिंह
एवं एस.एन. शर्मा द्वारा निर्मित मानकीकृत मापनी का उपयोग किया गया। न्यादर्श के रूप में
जौनपुर जनपद से 300 शिक्षक एवं 600 विद्यार्थी चयनित किए गए। प्राप्त आँकड़ों का सांख्यिकीय
विश्लेषण करते हुए माध्य, मानक विचलन, टी-परीक्षण तथा सहसम्बन्ध गुणांक जैसी विधियों का
प्रयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि शिक्षकों की शिक्षण-अभिक्षमता और विद्यार्थियों की
शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सार्थक एवं धनात्मक सहसम्बन्ध पाया जाता है। इससे संकेत मिलता है
कि शिक्षकों की बेहतर शिक्षण-अभिक्षमता विद्यार्थियों के अधिगम एवं शैक्षिक प्रदर्शन को उन्नत
करने में सहायक होती है। अतः गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की शिक्षण-अभिक्षमता का
निरंतर विकास आवश्यक है।
References
1. गैरेट, हेनरी ई.(2014), "शिक्षा एवं मनोविज्ञान में सांख्यिकी के प्रयोग', कल्याणी पब्लिशर्स,
नई दिल्ली।
2. शर्मा,आर.ए.(2003), शिक्षा और मनोविज्ञान में प्रारम्भिक सांख्यिकी,आर. लाल बुक डिपो,
मेरठ।
3. भट्टाचार्य (2022) हाई स्कूल के विद्यार्थियों की विभिन्न अभिक्षमताओं पर एक क्रास
सेक्सनल अध्ययन, भारतीय शिक्षा शोध पत्रिका वर्ष-31, अंक 3, जनवरी-2022.
4. शर्मा, मुक्ता और मेहता, मन्जू (2019) मनोवैज्ञानिक समंजन-अभिरूचि, अभिक्षमता और चुने
गये पाठ्यक्रम के मध्य विभिन्न प्रभाव का अध्ययन, भारतीय शिक्षा शोध पत्रिका, वोल्यूम
2(5),जुलाई-दिसम्बर-2019.
5. मुखोपाध्याय, दुलाल (2021) विद्यार्थियों की विद्योपार्जन अभिप्रेरणा एवं वैज्ञानिक अभिवृत्ति
पर विज्ञान अभिक्षमता का एक क्रास सेक्सनल अध्ययन, जर्नल ऑफ सोशियो एजुकेशन
एण्ड कल्चरल रिसर्च, वोल्यूम 3(7), जुलाई-दिसम्बर-2021, पेज- 93-96.